उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 मई तक लगेगा मेगा ऋण शिविर
लखनऊ : राजधानी के व्यापारियों को मुद्रा ऋण ऋण, महिला उद्यमियों एवं व्यापारियों को एमएसएमई लोन, हाउसिंग लोन,मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत युवाओं को, एवं व्यापारियों एवं उद्यमियो को अन्य अनेक प्रकार के ऋण गति के साथ उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के लखनऊ महाप्रबंधक राजेश कुमार ने अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं उद्यमियों को को ऋण उपलब्ध कराने की तैयारी की।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श व्यापार मंडल का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक व्यापारियों को उनके व्यापार को गति के साथ बढ़ाने के लिए क्रियाशील पूंजी की व्यवस्था हो सके तथा जो व्यापारी उद्योग के क्षेत्र में आना चाहते हैं, उनको प्रारंभिक स्तर पर आर्थिक सहायता मिल सके तथा महिला व्यापारियों एवं उद्यमियों को भी अपना व्यापार बढ़ाने में सुविधाएं प्राप्त हो सके संगठन लगातार इस दिशा में प्रयासरत है.
संजय गुप्ता ने बताया अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक ब्याज मुक्त ,बिना सिक्योरिटी ऋण देने के लिए लालबाग संगम ट्राली, जय हिन्द मार्केट के निकट लखनऊ पर 22 बाईस मई से 24 मई तक तक सुबह 11 बजे से सांयं 4 बजे तक ऋण आवेदन शिविर का आयोजन होगा तथा अन्य प्रकार के ऋण भी व्यापारियों को इस मेगा ऋण शिविर में व्यापारियों को प्राप्त हो सकेंगे तथा 27 मई से राजधानी की अन्य बाजारों कपूरथला ,भूतनाथ, आलमबाग पत्रकारपुरम, अमीनाबाद सहित बाजारों में ऋण शिविर के आयोजन होंगे.



