उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
अनिल कुमार शर्मा एवं एडवोकेट हितांशु शर्मा व अभय शंकर दुबे ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने आज पार्टी मुख्यालय पर भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेई के एसपीजी सिक्योरिटी ऑफिसर रहे अनिल कुमार शर्मा एवं एडवोकेट हितांशु शर्मा तथा धरती पुत्र भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजवादी नेता अभय शंकर दुबे को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद उपरोक्त लोगों ने भारत रत्न एवं किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में चलने का संकल्प लिया।
(अनिल दुबे)
राष्ट्रीय महासचिव



