रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मंगलवार शाम को लखनऊ आगमन
डॉ. के.एन. एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे

लखनऊ : लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 मई मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार शाम 04:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे विकासखंड -2 गोमती नगर जाएंगे और डॉक्टर के.एन. एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के उपरांत शाम 6:00 बजे गोमती नगर से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट आएंगे और शाम 06:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लखनऊ आगमन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत किया जाएगा।
स्वागत की तैयारी के लिए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ महानगर कार्यालय पर सभी जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों पाषर्दो और पार्टी पदाधिकारीयों के साथ बैठक की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एयरपोर्ट आगमन पर स्वागत किया जाएगा।हजारों की संख्या में आम जनता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय जय कर के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रस्थान के बाद हजारों की संख्या में उपस्थित लोग हाथ में तिरंगा झंडा लेकर के भारत माता की जय के साथ एयरपोर्ट से नादरगंज तिराहे तक तिरंगा यात्रा निकलेंगे।



