उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना : नीरज सिंह

लखनऊ : भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में भाजपा पूरब विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसकी अगुवाई भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, विधानसभा ओपी श्रीवास्तव ने की। तिरंगा यात्रा इन्दिरानगर सरस्वती शिशु मन्दिर ब्लॉक ए से प्रारम्भ होकर भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ता एवं व्यापारी समाज के लोग हाथ में तिरंगा और जुबा पर भारत माता की जयकारा, भारत जिंदाबाद के जयघोष लगाते चल रहे थे।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए ‘‘आतंकवादियों की कमर तोड़ने’’ के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की यह यात्रा किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि यह देश का, समाज का हमारी सेना के लिए किया जा रहा कार्यक्रम है यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है।

ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पूरे देश में एक साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करना, जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। उन्होंने आगे कहा कि, कम समय में इतनी बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता एकजुट होकर राष्ट्र के लिए खड़ी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।
उन्होंने आगे कहा कि, देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। यह अभियान उन शहीद जवानों को समर्पित है जिन्होंने अपनी शहादत से राष्ट्र का मान बढ़ाया है।

उपरोक्त कार्यक्रम में लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, रीना चौरसिया, सुमित खन्ना, नरेंद्र सिंह देवड़ी बड़ी संख्या में कार्यकता एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button