उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एशिया का सबसे बड़ा टेडी इंस्टॉलेशन बना लखनऊ की शान

शहर में छाया ‘बियर ऑन अ रोल’ का जादू – इंडिया का सबसे बड़ा टेडी बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

लखनऊ : फ़ीनिक्स पलासियो में आज शाम को एक खास नज़ारा देखने को मिला, जब “बियर ऑन अ रोल” का शानदार उद्घाटन किया गया। यह टेडी बियर कोई आम बियर नहीं, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा और सबसे कूल टेडी इंस्टॉलेशन है, जिसने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का दिल जीत लिया।

इस खास मौके पर मशहूर एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने इंस्टॉलेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह अनोखा आर्टवर्क देखकर बचपन की यादें ताज़ा हो गईं। उन्होंने खुद भी इस बड़े से, रंग-बिरंगे और एनर्जी से भरपूर टेडी बियर के साथ फोटो क्लिक करवाए, जिससे वहां मौजूद फैन्स भी काफी उत्साहित नज़र आए।

बियर ऑन अ रोल एक ऐसा डेकोर है जो रेट्रो स्ट्रीट कल्चर से प्रेरित है। मॉल के बीचों-बीच लगा यह विशाल टेडी है और ऐसा लगता है जैसे वो अभी नाचने-गाने लगेगा। इसकी डिज़ाइन, रंग और मूवमेंट हर किसी को अपनी तरफ खींचते हैं। यह इंस्टॉलेशन सिर्फ एक शो-पीस नहीं बल्कि एक ऐसी जगह है जहां लोग मस्ती कर सकें, यादें बना सकें और खूब सारी सेल्फीज़ ले सकें।

फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर श्री संजीव सरीन ने कहा कि हम हमेशा अपने विजिटर्स को कुछ नया और यादगार देने की कोशिश करते हैं। ‘बियर ऑन अ रोल’ न सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए एक मज़ेदार और इंटरएक्टिव अनुभव है। हमें खुशी है कि लोगों ने इसे इतना पसंद किया और इसने मॉल की रौनक बढ़ा दी।

लॉन्च इवेंट के दौरान मॉल में ज़बरदस्त भीड़ देखी गई और सभी ने इस नए इंस्टॉलेशन को सराहा। आने वाले दिनों में यह डेकोर मॉल का सबसे बड़ा अट्रैक्शन बनने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button