उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया श्री माधव मन्दिर जगन्नाथ रथ का पोस्टर लॉन्च

27 जून को नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ प्रभु

लखनऊ : लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के नेतृत्व में श्री राधा माधव सेवा संस्थान के पदाधिकारीगण कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे। 64 वा श्री राधा माधव वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम विस्तृत जानकारी संस्थान के उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने साझा किया फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने का पोस्टर लॉन्च किया गया साथ में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, धनश्याम दास अग्रवाल, श्याम जी साहू, ओमकार जायसवाल, राकेश साहू, दिनेश अग्रवाल, अनुराग साहू उपस्थित रहें।

महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि 64वा श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा माधव सेवा संस्थान के तत्वाधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम 24 जून से 28 जून 2025 तक आयोजित किया गया। जिसमें 24 जून संगीतमय सुंदरकांड, 25 जून श्री कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका, 27 जून श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव, 28 जून 2025 को संत सम्मेलन एवं भंडारा प्रसाद का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button