उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा थर्मिट वेल्डिंग एवं पराश्रव्य दोष परीक्षण प्रशिक्षण केंद्र व लखनऊ-बाराबंकी के मध्य विंडो ट्रेडिंग निरीक्षण

इनवेस्ट यूपी और भारतीय रेलवे के मध्य MoU पर हस्ताक्षर

लखनऊ :  महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, अशोक कुमार वर्मा का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत लखनऊ आगमन हुआ । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एस.एम. शर्मा एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने (टी.एन.बाजपेई चौराहा, आलमबाग़ स्थित) थर्मिट वेल्डिंग एवं पराश्रव्य दोष परीक्षण प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया l इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रेलकर्मियों से संवाद स्थापित किया एवं प्रशिक्षण के दौरान कार्य की गंभीरता को समझने एवं अनुशासित रहकर गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण में प्रयुक्त मशीनों की कार्यप्रणाली की भी गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के अगले क्रम में महाप्रबंधक ने लखनऊ से बाराबंकी के मध्य विंडो ट्रेडिंग करते हुए ट्रैक की सुरक्षा एवं संरक्षा एवं रेल संचालन संबंधी पहलुओं का सूक्ष्मता से परीक्षण करते हुए मार्ग में लेवल क्रॉसिंग संख्या G 187 स्पेशल, पुल संख्या 183 (शारदा कैनल, लखनऊ-बाराबंकी सेक्शन) व रेत रिवर पुल का निरीक्षण किया l इसके पश्चात महाप्रबंधक का आगमन बाराबंकी स्टेशन पर हुआ जहां उन्होंने स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण कार्य और यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनात्मक कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद महाप्रबंधक महोदय द्वारा लखनऊ स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक मे मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
इसके पश्चात महाप्रबंधक लोक भवन हेतु रवाना हुए जहां उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल और उत्तर प्रदेश सरकार (इन्वेस्ट यूपी) के बीच अपनी तरह का पहला समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया है । यह MoU  अशोक कुमार वर्मा, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे,  मनोज कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार और  एस. एम. शर्मा, मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया । इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार और रेलवे में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है । इससे उत्तर प्रदेश में आने वाले निवेशकों को कच्चे माल और तैयार माल के परिवहन के लिए एकीकृत कार्गो टर्मिनलों को स्थापित करने में मदद मिलेगी ।
इससे निवेशकों की लॉजिस्टिक्स लागत भी कम होगी । निवेशक रेलवे के सहयोग से गति शक्ति कार्गो टर्मिनल भी बना सकेंगे । यह MoU  रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, लखनऊ और श्री विजय किरण आनंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया । इससे रेलवे और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच सहयोग का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है ।

Related Articles

Back to top button