उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में करेगा सम्मान समारोह

लखनऊ : राजधानी  में 11 मई, दिन रविवार को मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के कार्यालय विकासदीप बिल्डिंग परिसर में करने जा रहा है। क्लब द्वारा कराये जा रहे इस कार्यक्रम में इस बार संस्थापक अध्यक्ष एस एम पारी के नाम से सम्मान भी देगा.

इसके अलावा दिन में दोपहर 1 बजे से मेडिकल कैंप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी और शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कवि सम्मेलन व मुशायरे का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें अन्तरराष्ट्रीय स्तर के शायर शामिल होंगे । गौरतलब रहे कि क्लब के संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत एस एम पारी की स्मृति में मजदूर दिवस का यह कार्यक्रम उनको समर्पित कर किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजक व मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब की कोशाध्यक्ष व प्रभारी मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन प्रतिबर्ष किया जा रहा है । इसमें मीडिया से जुड़े लोगों के अलावा स्वतंत्र पत्रकार, छायाकार व कैमरामैनो के अलावा आमजन भी शामिल होते हैं ।

Related Articles

Back to top button