इन्दिरा आईवीएफ ने बुलढाणा महाराष्ट्र में शुरू किया नया हॉस्पिटल

बुलढाणा । इन्दिरा आईवीएफ ने बुलढाणा में अपने 29वें फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया है, जो इस बढ़ते क्षेत्र के लोगों को रिप्रोडक्टिव हेल्थेकेयर सेवाएं प्रदान करेगा।यह नया सेंटर फर्स्ट फ्लोर, कलश बिल्डिंग, सर्कुलर रोड, धाड नाका, छत्रपति शिवाजी महाराज मार्केट यार्ड के पास, छत्रपति नगर, बुलढाणा में शुरू किया गया है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुलढाणा के सिविल सर्जन डॉ. भागवत भुसारी, बुलढाणा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कैलाश जिणे, डिस्ट्रिक्ट वुमन्स हॉस्पिटल के एमएस डॉ. प्रशांत पाटिल और आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. अजीत शिरसाट उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में आईवीएफ स्पेशलिस्ट, इन्दिरा आईवीएफ छत्रपतिसंभाजी नगर सेंटर हेड और सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. धोंडीराम भारती और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट एंड आईवीएफ स्पेशलिस्ट एंड सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ बुलढाणा डॉ. सीमा काले भी उपस्थित रही।
उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. भागवत भुसारी ने कहा कि इन्दिरा आईवीएफ की एडवांस रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाओं की शुरुआत बुलढाणा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बुलढाणा के डीन डॉ. कैलाश जिणे ने कहा कि इस क्लिनिक का उद्घाटन ग्रुप की समग्र हेल्थकेयर के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाओं को स्थानीय ढांचे में शामिल करके यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मरीजों को अब विशेषज्ञ उपचार प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।
डिस्ट्रिक्ट वुमन्स हॉस्पिटल के एमएस डॉ. प्रशांत पाटिल ने कहा कि इन्दिरा आईवीएफ की शुरुआत एक समयानुकूल और महत्वपूर्ण कदम है, जो स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा और रिप्रोडक्टिव हेल्थ के क्षेत्र में समय पर जांचों और उपचार के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करेगा।
आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. अजीत शिरसाट ने कहा कि यह नई सुविधा बुलढाणा को एडवांस हेल्थकेयर के क्षेत्र और मजबूत बनाती है। इससे मरीजों को डॉक्टर्स के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिलेगा।
इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के एमडी नितिज मुर्डिया ने बधाई देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य तकनीकी रूप से मजबूत और विशेषज्ञ आईवीएफ सेवाओं को देशभर में पहुंचाना है। बुलढाणा में यह नया केंद्र हमारे मिशन की दिशा में एक और कदम है, जो हाई क्वालिटी, रोगी-केंद्रित देखभाल को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाता है।
भारत में 150 से अधिक क्लीनिक्स के अपने फर्टिलिटी सेवाओं के नेटवर्क में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ते हुए, बुलढाणा सेंटर रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर की पहुंच के अंतर को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।



