उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विधायक राकेश प्रताप सिंह ने हिमांशु सिंह को भारत भ्रमण हेतु साइकिल भेंट की

अमेठी :  बसंतपुर, जामों निवासी एवं साहसी युवा हिमांशु सिंह को उनके अद्वितीय और प्रेरणादायक संकल्प — साइकिल द्वारा सम्पूर्ण भारत भ्रमण के लिए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह द्वारा एक नई साइकिल भेंट की और उन्हे यात्रा के लिए जिला मुख्यालय से रवाना किया। यह अवसर ना केवल एक युवा की दृढ़ इच्छाशक्ति का उत्सव था, बल्कि समाज के सहयोग और उत्साह का भी प्रतीक बना।

हिमांशु सिंह, जो अपने माता-पिता के एकलौते सुपुत्र हैं, ने चारों धाम तथा 12 ज्योतिर्लिंगों सहित भारत के विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा का संकल्प लिया है। अनुमानित 15,000 किलोमीटर की यह कठिन यात्रा वे आगामी 14 महीनों में साइकिल द्वारा पूरी करेंगे।

विधायक राकेश प्रताप सिंह ने हिमांशु के संकल्प को सराहते हुए कहा कि ऐसे युवाओं पर पूरा क्षेत्र गर्व करता है। उन्होंने हिमांशु को अपनी शुभकामनाएँ दीं और युवाओं से आह्वान किया कि वे भी ऐसे सकारात्मक और राष्ट्रहितकारी कार्यों से प्रेरणा लें।

विधायक ने हिमांशु के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित, सफल तथा आध्यात्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button