उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत – पाक युद्ध विराम का निर्णय दोनों ही देशों के हितों के लिए उचित कदम : संजय गुप्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान , दोनों देशों द्वारा युद्ध विराम का निर्णय दोनों ही देशों के हितों के लिए उचित कदम है, विशेष रूप से पाकिस्तान के लिए ये सुखद अवसर है.

संजय गुप्ता ने कहा कि अब पाकिस्तान को आतंकवाद के रास्ते से हटकर मानवता व प्रगति के रास्ते पर चलना चाहिए ताकि पाकिस्तान की जनता आराम से रह सके तथा पड़ोसी देश भी शांति से रह सकें.
उन्होंने पाकिस्तान को अपनी जनता के हितों के लिए कार्य करना चाहिये तथा पड़ोसी देशों को भी अनावश्यक परेशान नहीं करना चाहिए.
पिछले दिनों में भारत की सेना एवं भारत सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व मे विश्व को दिखा दिया कि वर्तमान भारत कुछ भी करने में सक्षम है.

 

Related Articles

Back to top button