उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषयक संगोष्ठी — लोकतंत्र के नवविचार की ओर एक सार्थक पहल

लखनऊ : देश की चुनावी प्रणाली में सुधार और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत, आगामी 9 मई 2025 को BBD यूनिवर्सिटी, अयोध्या रोड, लखनऊ में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एक विचारमंथन संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नीरज सिंह के संयोजन में बाबा साहब न्याय चेतना समिति द्वारा आयोजन किया जा रहा है। नीरज सिंह लंबे समय से संवैधानिक चेतना एवं सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं । नीरज सिंह ने बताया कि यह संगोष्ठी देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, सशक्त व समन्वित बनाने हेतु एक संवाद मंच का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिन वक्ताओं की उपस्थिति रहेगी, वे हैं:

केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश. अनूप चंद्र पांडे, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत,डॉ. अंजू बाला, सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग

एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation, One Election) एक ऐसा विचार है, जो देश में बार-बार होने वाले चुनावों से उत्पन्न प्रशासनिक अड़चनों, आर्थिक व्यय और राजनीतिक अस्थिरता को समाप्त कर, शासन को अधिक परिणाममुखी और केंद्रित बनाने की दिशा में अग्रसर है। यह संगोष्ठी विषय के संवैधानिक, व्यवहारिक और सामाजिक पहलुओं पर गहन चर्चा का मंच प्रदान करेगी।

कार्यक्रम विवरण:
तिथि: 9 मई 2025
समय: दोपहर 3:00 बजे
स्थान: BBD यूनिवर्सिटी, अयोध्या रोड, लखनऊ

 

Related Articles

Back to top button