उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान

  1. लखनऊ : साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ की अप्रैल माह की काव्य गोष्ठी रविवार 27 तारीख़ को धूमधाम से सम्पन्न हुई। गोष्ठी में चंद्रपाल सिंह चंद्र को गोस्वामी तुलसीदास साहित्य साधक सम्मान एवं भूपेंद्र सिंह “होश लखनवी” को मिर्जा ग़ालिब साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजय प्रसून ने की।
  2. मुख्य अतिथि धूरेंद्र स्वरूप विसरिया रहे, विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्यदेव द्विवेदी पथिक एवं श्री कृष्ण द्विवेदी रहे। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी” एवं कार्यक्रम आयोजक हरिप्रसाद मिश्र असीम की विशेष उपस्थिति रही। समारोह का कुशल संचालन योगी योगेश ने किया।
    सभी मंचस्थ मनीषियों सहित अरविन्द रस्तोगी, मनमोहन बाराकोटी, नवीन वैसवारी, राजीव वत्सल, डा. स्वाति पाण्डेय आदि ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कवयित्री भारती पायल द्वारा वाणी वंदना एवं कवयित्री सुरभि सिंह द्वारा भारत माता वंदना से साथ काव्य पाठ प्रारंभ हुआ।
    कार्यक्रम के इस पर्व पर 40 से अधिक कवियों प्रेम शंकर शास्त्री बेताब, दीपांशी शुक्ला, कुलदीप शुक्ला,रामराज भारती,
    शरद मिश्र सिंधु , शरद सिंह शरद , शशि नारायण त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, सुरभि सिंह, आन्या त्रिपाठी, डॉ० स्वाति पांडेय, अमित पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, नवीन वैश्वारी, जमुना बक्स सिंह, अरविंद रस्तोगी, डॉक्टर राकेश सिंह,अखिल कुमार श्रीवास्तव, मनमोहन बाराकोटी तमाचा लखनवी, मानवी मौर्य, राजीव वत्सल, तेज नारायण राही, अज़्म गोंडवी, अनुराग अग्रवाल, डा. राकेश प्रताप सिंह, योगी योगेश, चंद्रपाल चंद्र, भूपेंद्र सिंह होश, हरी प्रकाश असीम, कृष्ण द्विवेदी, डा. सत्य प्रकाश पथिक, डा. हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी एवं डा. अजय प्रसून आदि ने अपने गीत गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया। अंत में संस्थान की ओर से धन्यवाद ज्ञापन मनमोहन बाराकोटी तमाचा लखनवी ने किया।

Related Articles

Back to top button