उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मां दुर्गा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य संध्या आयोजित

लखनऊ : मां दुर्गा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा ए वाई 7 रेस्टोरेंट में एक काव्य संध्या का आयोजन किया गया । गोष्ठी के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र भूषण ,संरक्षक स्माइल मैन दादा सर्वेश अस्थाना , मुख्य अतिथि चंद्र देव द दीक्षित, विशिष्ट अतिथि कुमकुम शर्मा ,पूर्व उपनिदेशक व डॉ मधु तांबे जी रही।
वाणी वंदना डॉ निशा सिंह नवल ने की। कार्यक्रम में वर्षा श्रीवास्तव ,सुधा मिश्रा, महेश चंद्र, शरद पांडेय ,गोबर गणेश, सरला शर्मा ‘आसमां’ ,उमा लखनवी, आशुतोष तिवारी ,आशु जी के साथ शची चतुर्वेदी शिखा अवस्थी, महेंद्र कुमार सूचना अधिकारी, सोनी सिंह सूचना अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में वर्षा श्रीवास्तव ने सोहर गाकर समां बांधा । डॉ. शोभा दीक्षित ने अंग वस्त्र व मोतियों की माला पहनाकर डाॅ. अलका अस्थाना‘अमृतमयी’ का सम्मान किया। सरला शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज़ में गजल सुनाकर शमां बाधा । डॉ सर्वेश अस्थाना ने शेर कहकर सम्मान किया । स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ गोष्ठी का समापन हुआ। आभार अलका अस्थाना ने ज्ञापित किया । समारोह का संयोजन डॉक्टर निशा सिंह नवल ने किया ।कार्यक्रम का कुशल संचालन कवयित्री डाॅ रेनू द्विवेदी ने किया ।

Related Articles

Back to top button