उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
भगवान महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
जीवन में शाकाहार अपनाने एवं जियो और जीने दो का दिया गया संदेश

- लखनऊ। गोमतीनगर जैन मंदिर में जैन धर्म के 24 वें व अंतिम तीर्थकर 1008 भगवान महावीर का 2624 वा जन्म कल्याणक बड़े ही धूमधाम से गुरुवार को मनाया गया। मंत्री आलोक जैन ने बताया कि सुबह भगवान की पालकी एवं प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद मंदिर में भगवान का अभिषेक हुआ एवं मुख्य शांति धारा महावीर गंगवाल, डॉक्टर सारांश जैन परिवार ने की। छत्र अरविंद जैन ने चढ़ाया, पंडित पीयूष ने बड़े ही भक्ति भाव से संगीतमय पूजन करवाया और सभी भक्त गणों ने भगवान को चांदी के पालना में झुलाया।
भगवान महावीर के अहिंसा परमो धर्म, अपने जीवन में शाकाहार अपनाओ एवं दूसरों के प्रति जियो और जीने दो एवं दया का भाव हो ऐसे भगवान महावीर के उपदेश, जो कि आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक हैं को सभी ने मिलकर पालन करने एवं समाज में जन जन तक पहुंचा ने का वचन लिया। भगवान महावीर पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कु काव्या, रिद्धि, आरणा, बोधि ने मंगलाचरण एवं भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी। गोमतीनगर महिला मंडल की अनीता जैन, दीपाली, जूली, आशा जैन, आरुषि,अर्चना, सपना, रश्मि ,अल्पना,आदि ने भाग लिया। मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक जैन एवं संदीप, विशाल, अरविंद, अशोक, जयकुमार, अमित, राकेश आदि शामिल रहे।



