उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्रीमती शकुन्तला आर्य जैसे वयोवृद्ध कार्यकर्ता भाजपा की अमूल्य धरोहर हैं : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीरेंद्र सचदेवा व हर्ष मल्होत्रा ने भाजपा की 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता शकुंतला आर्या से मुलाक़ात की 

नई दिल्ली  : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री  हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर लाजपत नगर में भाजपा की 98वें वर्षीय भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व महापौर रहीं शकुंतला आर्या और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव  अरुण सिंह एवं राधा मोहन दास अग्रवाल, स्थानीय विधायक सरदार तरविंद्र सिंह मारवाह, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख  संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष  योगिता सिंह, मयूर विहार जिला अध्यक्ष  विजेंद्र धामा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जगत प्रकाश नड्डा ने श्रीमती शकुंतला आर्य को पार्टी का पटका एवं शॉल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनके निवास पर पार्टी का पार्टी का ध्वज फहराया।

श्रीमती शकुंतला आर्या ने  जगत प्रकाश नड्डा और  वीरेंद्र सहचदेवा को दीर्घायु के साथ उन्नति और देशहित में सेवा करने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की श्रीमती शकुन्तला आर्य जैसे वयोवृद्ध कार्यकर्ता भाजपा की अमूल्य धरोहर हैं और ऐसे ही कार्यकर्ताओं के त्याग एवं बलिदान से आज हम केन्द्र एवं दिल्ली दोनों जगह सत्ता में हैं।

 

Related Articles

Back to top button