उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर में ध्वजारोहण और विभिन्न आयोजनों के साथ धूमधाम से मना पार्टी स्थापना दिवस

लखनऊ : राष्ट्र निर्माण एवं जन सेवा के लिए सदैव संकल्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा , महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान सभी ने पार्टी ध्वज के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर हैशटैग #BJP4ViksitBharat के साथ अपलोड की।

स्थापना दिवस के अवसर पर कैसरबाग स्थित लखनऊ महानगर कार्यालय को भगवा रंग के गुब्बारे, झालर, रंगोली और फूल माला से सजाया गया। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर झूमे और स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए मिष्ठान वितरण भी किया गया।
पार्टी कार्यक्रम के अनुसार पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने प्रातः अपने आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं, पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।

भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों, राजनीतिक सफर और सफल यात्रा को उपस्थिति मीडिया के साथ साझा करते हुए वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश का गौरव बढ़ा है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था के राज के साथ अभूत पुर्व विकास हुआ है और उत्तर प्रदेश आज सभी योजनाओं में देश में अग्रणी है। 1984 के लोकसभा चुनाव में प्राप्त मात्रा दो सीटों से बढ़कर हम 303 तक पहुंचे हैं। आप सभी कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से उत्तर प्रदेश में भी लगातार दो विधानसभा चुनाव जीते हैं और 2027 में भी बड़ी विजय हासिल करेंगे।

आनंद द्विवेदी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार का तृतीय कार्यकाल भारत की राजनीति में विकास के परिवर्तन का नया युग लेकर आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है ।
स्थापना दिवस को 13 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर बूथ समिति और सक्रिय सदस्य एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और पार्टी की विकास गाथा पर चर्चा करेंगे।8 व 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल बूथ चलो अभियान के अंतर्गत मंडल स्तर से ऊपर के कार्यकर्ता वार्डों में प्रवास करेंगे और 10 लाभार्थियों से संपर्क करके पार्टी और सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा करेंगे।
इस दौरान अन्य कार्यक्रमों में पार्टी के झंडों के साथ शोभायात्रा, स्वच्छता अभियान, सम्मान समारोह और चौपालों का आयोजन भी किया जाएगा।

सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने भी पार्टी और सरकार की उपलब्धियां साझा की। विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने रामनवमी की बधाई देते हुए सभी अतिथियों को रामचरितमानस सप्रेम भेंट की।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, हर शरण लाल गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, सीता नेगी, गिरीश गुप्ता सहित महानगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button