देशभर से गणमान्य अतिथि पहुंचे कात्यायनी अपार्टमेंट्स, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक आरती ने मोहा मन
राम नवमी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली : द्वारका स्थित कात्यायनी अपार्टमेंट्स में राम नवमी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह और दिल्ली राज्य पैरा ओलंपिक कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती पारुल सिंह ने की।
कार्यक्रम में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनकर, गृह मंत्रालय के निदेशक वेद टंडन, दिल्ली भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कमल, वंदना, ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन, सी.एस. पॉल (पूर्व निदेशक, एनबीसीसी) अपनी पत्नी नीलम पॉल के साथ, नीति आयोग के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार, सीपीडब्ल्यूडी के पूर्व मुख्य अभियंता आर. ए. यादव, ओएनजीसी के सीएसआर प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक जय शंकर, एनबीसीसी के निदेशक सुनील पांडेय तथा श्री राकेश कुमार सिंह के पिता, गृह मंत्रालय की खुफिया शाखा (आईबी) के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक जंग बहादुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की झांकी, भजन प्रस्तुति और सामूहिक आरती जैसे आध्यात्मिक आयोजन हुए। सभी अतिथियों ने श्रीराम के जीवन मूल्यों और उनके आदर्शों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए।
राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राम नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह अवसर हमें अपने आचरण में मर्यादा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाने की प्रेरणा देता है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करना है। पारुल सिंह ने सभी श्रद्धालुओ को धन्यवाद करते हुए कहा राम नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और नैतिक मूल्यों का स्मरण है। इस आयोजन में दिव्यांगजनों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही.



