उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ALC STUDIO “की श्रृंखला को आगे बढाते हुए दिल्ली के व्यवसायिक हब “कीर्तिनगर”में नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ

नई दिल्ली : लखनऊ के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी संजय अग्रवाल जी के सुपुत्र शिवम अग्रवाल ने अपने प्रतिष्ठान “ALC STUDIO “की श्रृंखला को आगे बढाते हुए दिल्ली के व्यवसायिक हब “कीर्तिनगर”में नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। नवीनतम प्रतिष्ठान का शुभारंभ दिल्ली के वरिष्ठ मंत्री कपिल मिश्रा  व देवरिया के विधायक  शलभमणि त्रिपाठी ने किया।

उद्घाटन समारोह में कीर्तिनगर के विधायक हरीश खुराना ,माडल टाऊन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक गोयल ,दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर विशाल मिश्रा ,वरिष्ठ समाजसेवी  प्रदीप गोयल, लखनऊ के वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता  अजय त्रिपाठी”मुन्ना भैया”,दिल्ली की वरिष्ठ समाजसेविका रश्मि घीरिया, लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी  मुकेश गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य अतिथिगण व रिश्तेदार व मित्रगण उपस्थित रहे।
ALC STUDIO के निदेशक शिवम अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में फैन्सी लाईट्स व झूमर के आधुनिकतम रेंज के शोरूम की कमी थी, इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के कीर्तिनगर मे शोरूम का शुभारंभ किया गया है।दिल्ली का यह हमारा पहला और हिन्दुस्तान का पांचवा शोरूम है।जल्द ही दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी नये शोरूम खोलने की योजना है। नए शोरूम का व्यापार खूब फले-फूले,उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने संजय अग्रवाल ,शिवम अग्रवाल व समस्त परिजनों को बधाई व शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button