उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महादेवी वर्मा की जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ | आकाशगंगा न्यास साहित्यिक संस्था, गोमतीनगर, लखनऊ द्वारा महीयसी महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. शीला पांडेय के संयोजन में उनके आवास विक्रांत खंड, गोमतीनगर में संपन्न हुआ।

गोष्ठी में अध्यक्षता डॉ. सत्येंद्र कुमार रघुवंशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. रविशंकर पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. निर्मल शुक्ल, डॉ. राजेंद्र वर्मा और संपादक कुमकुम शर्मा रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन केवल प्रसाद सत्यम ने किया, और शुभारंभ राजेंद्र शुक्ल ‘राज’ द्वारा माँ शारदा की वाणी वंदना से हुआ।

गोष्ठी में डॉ. रंजना गुप्ता, महेश चंद्र गुप्त ‘महेश’, शीला पांडेय, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, केवल प्रसाद सत्यम, प्रो. अजीत प्रियदर्शी सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया। उनकी प्रस्तुतियों को सराहा गया और कार्यक्रम के अंत में संस्था की संस्थापक डॉ. शीला पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित कर गोष्ठी को संपन्न किया।

Related Articles

Back to top button