उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोटी सेठानी फिल्म देख भक्ति भाव में डूबे भक्त

लखनऊ : 26 मार्च 2025 को पूरे भारत में रिलीज हुई मोटी सेठानी फिल्म का शो लखनऊ शहर के सिनेमाघरों में चल रहा हैं जिसमें श्री दादी के भक्त बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं मोटी सेठानी फिल्म में राणी सती दादी के जन्म, उनके संघर्ष, उनके सतीत्व की महान गाथा तथा उनकी दिव्य कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

अयोध्या मार्ग स्थित क्राउन मॉल मे पीवीआर इनोक्स में श्री दादी मित्र मंडल द्वारा शाम 4 बजे का फिल्म शो बुक करके फ्री मूवी दिखाई गई जिसकी शुरुआत श्री दादी जी मित्र मंडल लखनऊ परिवार के सदस्य दिनेश मेघदूत अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अनुराग साहू, पूनम अग्रवाल मेघदूत, जया गर्ग,रूपेश अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, वीरेंद्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल मंगल गीत गाकर कर किया।

श्री दादी मित्र मण्डल के दिनेश मेघदूत अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है।यह फिल्म दर्शकों को राणी सती दादी के आदर्शों और उनके त्याग की प्रेरणा देती है। भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित अनेकों राणी सती मंदिरों में भक्त समय-समय पर मंगल पाठ एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से दादी की महिमा का गुणगान करते हैं। यह फिल्म समाज के लिए एक आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। राणी सती दादी के प्रति समाज की अटूट श्रद्धा और उत्साह देखकर हृदय भावविभोर हो उठा। हम सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हैं

Related Articles

Back to top button