उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने साधा समाजवादी पार्टी पर निशाना

लखनऊ : रविवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी के मालवीय सभागार में यूथ इन एक्शन के एक कार्यक्रम में बोलते हुए आल इंडिया एन्टी टेरर फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने समाजवादी पार्टी पर जम कर निशाना साधा।

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान पर बिट्टा ने कड़ी आपत्ति जताई एवम साथ ही साथ खालिस्तान के विरोध में अपने विचार रखे। उन्होंने पंजाब के अस्थिर दिनों के अपने अनुभवों को भी साझा किया और पुरज़ोर तरीके से खालिस्तान का विरोध किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने मीडिया से कहा कि समाजवादी पार्टी को राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले व्यक्ति को पार्टी से बाहर करना चाहिए।
भगत सिंह की शहादत दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग चार सौ लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजक एवम यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शतरुद्र प्रताप ने भगत सिंह के जीवन के कुछ रोचक किस्सों को श्रोताओं के बीच रखा। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही ने युवाओं के बीच आव्हान किया कि युवा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों से प्रेरणा लेते हुए अपने पथ पर आगे बढ़ें।

Related Articles

Back to top button