उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आतिशी मार्लेना जवाब दें कि क्या 2021 में पंजाब में और फिर 2024 में दिल्ली बजट मे अरविंद केजरीवाल की महिला पेंशन की घोषणा झूठा चुनावी जुमला थीं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज महिला दिवस के दिन मुख्य मंत्री  रेखा गुप्ता द्वारा आगामी 2025-26 वित्त वर्ष के बजट में महिला सम्मान योजना के लिए रूपए 5100 करोड़ के प्रवाधान की घोषणा के साथ महिला सम्मान राशि के वितरण की नियम एवं पंजीकरण आदि के लिए एक 4 सदस्य कमेटी के गठन का स्वागत किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जहां आज दिल्ली की महिलाएं हर्षित हैं की समाज की हर जरूरतमंद महिला को शीघ्र सम्मान राशि मिलेगी तो वहीं खेदपूर्ण है की “आप” नेता सुश्री आतिशी मार्लेना ने आज भी महिला सम्मान राशि को लेकर ओछी ब्यानबाज़ी की है।

श्री सचदेवा ने कहा है कि महिला सम्मान राशि के प्रति भाजपा के संकल्प पर सवाल उठा रहीं सुश्री आतिशी मार्लेना से आज दिल्ली की महिलाएं जानना चाहती हैं की खुद उन्होने 2024-25 के बजट में 2000 करोड़ रुपये के प्रवाधान के साथ 1000 रूपये माह की पेंशन की घोषणा की थी पर पूरा साल बीत गया पर एक पैसा आवंटित क्यों नही हुआ।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि
हम महिला सम्मान राशि पर राजनीति नही करना चाहते पर अब जब “आप” नेता करना चाहते हैं तो अरविंद केजरीवाल – भगवंत मान जवाब दें की 37 माह पंजाब सरकार चलाते हो गये तो आज तक पंजाब में महिला सम्मान पेंशन क्यों नही प्रारम्भ हुई ?

सुश्री आतिशी मार्लेना जवाब दें कि क्या 2021 में पंजाब में और फिर 2024 में दिल्ली बजट मे अरविंद केजरीवाल की महिला पेंशन की घोषणा झूठा चुनावी जुमला थीं ?

–

Related Articles

Back to top button