उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भुज और गोरखपुर में “नवनाथ एवं नाथ परम्परा” चित्रांकन शिविर व प्रदर्शनी

गोरखपुर : नव दिवसीय राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का उद्घाटन भुज में और पूर्णता प्रदर्शनी आयोजन के साथ उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर में होगी। भुज स्थित सोनिस आर्ट गैलरी नवीन सोनी कच्छ और राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के संयुक्त उपक्रम से यह राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें नवनाथ एवं नाथ परम्परा के विषय पर नवीनतम रचनात्मक सृजन किया जाएगा। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के उप निदेशक डॉ. यशवन्त सिंह राठौर की दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 6 मार्च गुरुवार को शिविर का शुभारम्भ भुज में होगा और 11 मार्च तक भुज में Soni’s Art Gallery में नाथ परम्परा पर चित्रों का oil माध्यम में सृजन किया जाएगा। राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर के माध्यम से कच्छ और उत्तर प्रदेश की चित्र शैली का भी आदान-प्रदान होगा। यह एक विशिष्ट संयोग है कि इस शिविर का उद्घाटन माननीय सांसद कच्छ मोरबी श्री विनोद एल. चावडा एवं कच्छ क्षेत्र के कई गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति में किया जाएगा। चित्रांकन शिविर का समापन गोरखपुर में 15 से 17 मार्च 2025 में चित्रांकन की पूर्णता एवं प्रदर्शनी से साथ होगा।

Related Articles

Back to top button