पाक को हराने की खीज ने किया कप्तान रोहित शर्मा का अपमान!!, कांग्रेस माफी मांगे : विनोद बंसल

हमारी क्रिकेट टीम के कप्तान @ImRo45 पर कांग्रेस का हमला शायद इस बात की खीज है कि उनके नेतृत्व ने पाकिस्तान को ना सिर्फ हरा दिया अपितु उसी के देश में कांग्रेसी मित्र को मैच से ही बाहर कर दिया!!
पार्टी की किसी बात से पाकिस्तान में ताली ना बजें, यह भला कैसे हो सकता है! अपने आका को खुश करने के लिए ही शायद यह बयान आया है!
पार्टी प्रवक्ता @drshamamohd के इस बेहद घटिया और ओछे बयान पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को अविलंब देश से क्षमा याचना करनी चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा यह कहा जाना कि “मैं यह भी कहूंगी कि जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मैच हार गई थी, तो कई लोग मोहम्मद शमी को निशाना बना रहे थे, लेकिन विराट कोहली उस वक्त शमी के साथ खड़े रहे।”, इस बात की ओर इंगित करता है कि कांग्रेसी मोहतरमा शमा, मोहम्मद शमी को बचाने के चक्कर में कप्तान पर ही टूट पड़ीं। हालांकि उन्हें यह समझना होगा कि हमारा प्रत्येक खिलाड़ी एक से बढ़कर एक है। हमें उन पर गर्व है। कांग्रेस को क्रिकेट में सांप्रदायिकता फैलाने और राष्ट्रीय हीरो के अपमान से बाज आना चाहिए।



