उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश-विदेश के धावक

गोरखपुर : गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन होने जा रहा है यह मैराथन 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन है यह मैराथन  7 अप्रैल 25 विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में गोरखपुर में होने जा रहा है जिसमें देश-विदेश के धावक हिस्सा लेने जा रहे हैं इस मैराथन में संपूर्ण पुरस्कार राशि ₹200000 हैं यह मैराथन पुरुष एवं महिला दोनों के लिए है इस कार्यक्रम का आयोजन शांति सेवा संस्थान के तत्वाधान में होने जा रहा है उक्त बातें गोरखपुर के स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री राजकुमार राय ने बताया श्री राय ने कहा कि इस मैराथन का आयोजन दसवीं बार होने जा रहा है धीरे-धीरे यह मैराथन गोरखपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल की एक पहचान बन गया है विगत वर्षों में यह मैराथन 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित होती थी परंतु भाव को के विशेष आग्रह एवं कोच के दिशा निर्देश से यह मैराथन अब 7 अप्रैल 2025 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित होगी क्योंकि अगस्त माह में धावकों को विशेष गर्मी से परेशानी होती थी और अग्रिम बरसों में भी इसी तिथि पर आयोजित होती रहेगी श्री राय ने बताया कि यह संस्था सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के संवर्धन हेतु संकल्पित है जिस प्रकार परम पूज्य मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं और हर प्रकार से उनका प्रोत्साहन किया जा रहा है इस खेलो इंडिया के मुहिम को बढ़ाने में यह मैराथन कर कर संस्था अपना भी योगदान कर रही है आगे भी खिलाड़ियों के लिए शांति सेवा संस्थान सदैव तट पर रहेगी यह मैराथन गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय चौक मोहद्दीपुर गांग चौक कूड़ाघाट मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय खोराबार बाईपास चिड़ियाघर बुद्ध विहार पार्ट सी मोड नौका विहार पैड अलीगंज छात्रसंघ चौक से पुणे विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर आकर पुरस्कार समारोह संपन्न होगा प्रशासन की अनुमति के बाद रूट में परिवर्तन भी संभावित है पूर्वांचल मैराथन का रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 से ही प्रारंभ है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.Purvanchal marathon.com पर सभी धावक कर सकते है.
यह मैराथन पूर्ण रूप से आवासीय है जिसमें संस्था द्वारा धावकों के लिए रहना,खाना एवं टीशर्ट निशुल्क दिया जाना है श्री राय ने बताया कि यह मैराथन पूर्ण रूप से कुशल प्रश्चिको की देख रेख में कराया जाएगा इस मैराथन में शासन प्रशासन डॉक्टर ट्रैफिक के अधिकारीगण एवं नगर निगम की भूमिका अति महत्वपूर्ण रहती है जिसके कारण धावकों एवं संस्था दोनों का उत्साहवर्धन और सहयोग होता है जिसके लिए संस्था सदैव ऋणी है साथ ही साथ गोरखपुर के नगरवासियों से सहयोग की अपील किया ताकि यह पूर्वांचल मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक हो सके

Related Articles

Back to top button