उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

माकपा व सीटू कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा पर मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व 

नोएडा : 76 वें गणतंत्र दिवस का पर्व सीपीआई (एम) व सीटू कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा द्वारा झंडारोहण व राष्ट्रीय गान के साथ हुई इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गंगेश्वर दत्त शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम को सीटू जिला महासचिव रामसागर, सीटू नेता पूनम देवी, सीपीएम नेता भीखू प्रसाद, पारस गुप्ता, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने आजादी की जंग में हुए शहीदों को याद कर शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किए
वक्ताओं ने सीटू, सीपीआईएम की ओर से जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button