उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आप सरकार ने दिल्ली को मुगलों से भी ज्यादा लूटा है: वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा ने “अपनी दिल्ली अपनी बात” पॉडकास्ट सीरीज में विनय सहस्त्रबुदधे से चर्चा के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के नेतृत्व में होने वाले भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने इन मुद्दों पर चिंता जताई और दिल्लीवासियों को हो रही समस्याओं पर विस्तार से संवाद किया।

इस चर्चा में दिल्लीवासियों को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाले कुछ अहम मुद्दों को उठाया गया है। इनमें दिल्ली सीएम हाउस (शीशमहल) का भ्रष्टाचार शामिल है, जिसमें मरम्मत और सजावट पर जनता के पैसों को गलत तरीके से खर्च किया गया। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर हुए दिल्ली शराब घोटाले का भी उल्लेख है, जो सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को दर्शाता है। पॉडकास्ट के दौरान दिल्ली में रोहिंग्याओं के अवैध बसाव के मुद्दे और फर्जी आधार कार्ड बनाकर उन्हें बसाने तथा चुनावों में उनके वोट का उपयोग करने के गंभीर आरोपों पर भी प्रकाश डाला गया है। ऐसी कार्रवाइयां AAP सरकार की प्रशासनिक क्षमता और जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े करती हैं।

अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे जो इस एपिसोड में कवर किया गए हैं, वह हैं दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन को रोकना और लगभग आठ वर्षों से नए राशन कार्ड न देना, जिससे जरूरतमंद लोग सहायता से वंचित हो गए हैं। इसके साथ ही AAP की मोहल्ला क्लिनिक धोखाधड़ी को भी उजागर किया गया है, जिसमें 65,000 फर्जी टेस्ट, एक ही व्यक्ति के नाम पर 18,000 टेस्ट और दिल्ली के लोगों को एक्सपायर्ड दवाइयों का वितरण शामिल है।

यह सभी खुलासे वीरेंद्र सचदेवा ने डॉ. विनय सहस्रबुद्धे के साथ एक पॉडकास्ट वार्ता में किए हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि AAP किस तरह से दिल्लीवासियों का शोषण कर रही है और यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को मुगलों से भी अधिक लूटा है। आने वाले दिनों में “अपनी दिल्ली अपनी बात” पॉडकास्ट में केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी, सामाजिक कार्यकर्ता मयंक गाँधी, विख्यात अर्थशास्त्री डॉ शामीका रवि एवं दिल्ली के अन्य बड़े नेता भी दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर वोटर एजुकेशन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

Related Articles

Back to top button