उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में उत्तर प्रदेश के पैरालिम्पिक खिलाड़ी भी शामिल होंगे 

लखनऊ : 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित विशेष अतिथियों में उत्तर प्रदेश के पैरालिम्पिक खिलाड़ी भी शामिल होंगे जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ यह पदक विजेता और खिलाड़ी 26 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के कार्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी और आईएएस अधिकारी सुहास लालिनाकेरे यतिराज भी शामिल हैं जिन्होंने एसएल4 बैडमिंटन श्रेणी में 2024 पेरिस पैरालिम्पिक खेलों में सिल्वर पदक जीता है। साथ ही अजीत सिंह यादव, सिल्वर पदक विजेता F46 जेवलिन श्रेणी, भारतीय पैरालंपिक एथलीट साक्षी कसाना, दीपेश कुमार और कई अन्य खिलाड़ी भी आमंत्रित किए गए हैं।

खिलाडियों के अलावा, जल निकाय कायाकल्प और संरक्षण के लिए काम करनेवाले “जल योद्धा” और समाज में योगदान देनेवाले कई अन्य लोग भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं।

राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में ‘जन भागीदारी’ बढ़ाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। विशेष आमंत्रितों में 31 श्रेणियों के लोग शामिल हैं जैसे – आपदा राहत कार्यकर्ता, सरपंच, पीएम यशस्वी योजना विजेता, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एसएचजी सदस्य, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्टार्ट-अप, मन की बात प्रतिभागी इत्यादि।

Related Articles

Back to top button