उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत

शामली : मंगलवार को शामली में एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गयी.

इंस्पेक्टर की शहादत से पुलिस विभाग में शोक छा गया. पीएम के बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार का शव पैतृक गांव बना-मसूरी (मेरठ) ले जाया जाएगा.

गुड़गांव के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुए निधन हो गया.शामली के झिझाना में मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों की मौत हुई थी. इंस्पेक्टर के 3 गोलियां लगी थीं.एक गोली 315 बोर की लिवर को इंजर्ड कर पार हो गयी थी।

Related Articles

Back to top button