उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा श्री झुंझुनू वाली दादी का डोली उत्सव

लखनऊ : महानगर स्थित कल्याण मंडप में श्री दादी जी मित्र मंडल लखनऊ द्वारा श्री झुंझुनू वाली दादी का डोली उत्सव 26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा । मॉडल हाऊस स्थित राणीसती मन्दिर में पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी यह जानकारी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश मेघदूत अग्रवाल दी।

301 सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा मंगल कलश
महेश गर्ग ने बताया कि इस बार दादी डोली उत्सव में 301 सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा सुबह ग्यारह बजे हनुमान मंदिर, निकट सिविल अस्पताल, मन्दिर मार्ग प्रारभ होकर कार्यक्रम स्थल पर सम्पन्न होगी।
वही सतीश अग्रवाल ने बताया कि नारायणी चरित्र मानस पाठ पूनम धानुका मोर की भावपूर्ण मधुर वाणी में पाठ सुबह एक बजे से आरम्भ होकर शाम तक चलेगा।

दो नववधु होगा विवाह

पूनम अग्रवाल मेघदूत, जय गर्ग ने बताया कि विगत 14 वर्षों से असहाय परिवारों को वर वधु को पवित्र परिणय बंधन में पिरोया जाएगा।

डोली उत्सव कार्यक्रम में श्री दादी जी मित्र मंडल लखनऊ के दिनेश मेघदूत अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनुराग साहू, सतीश अग्रवाल,पूनम अग्रवाल मेघदूत, जय गर्ग,रूपेश अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, वीरेंद्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहयोग प्रदान कर रहे है।

Related Articles

Back to top button