उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बालिका विद्यालय में मनाई गयी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

लखनऊ : भारतीय गणराज्य की वर्तमान स्थिति जो अनेक छोटी-छोटी रियासतों और रजवाड़ों को मिलाकर बनी है, ऐसे भारतवर्ष की कल्पना उस शिल्पकार ने की थी जिसकी जयंती हम सब बड़े हर्ष से मना रहे हैं। भारतरत्न लौह पुरुष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता के दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष 31 अक्टूबर को दीपावली के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण जयंती की पूर्व संध्या पर आज पटेल जी की जयंती को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृह मंत्री थे।उनकी जयंती के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर लीना मिश्र, समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा पटेल जी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात मंजुला यादव एवं प्रतिभा रानी के निर्देशन में छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 7 की शिवानी ने सरदार पटेल के जीवन वृत्त के विषय में विस्तार से बताया। उनके ऊपर आधारित कविता कक्षा 9 की आफिया ने कही और कक्षा 7 की प्रिया ने एक सुंदर गीत भी प्रस्तुत किया। उसके पश्चात उनके जन्मदिन के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने दौड़ लगाई । उसमें विजयी छात्राओं कक्षा 8 की इबरा ,कक्षा 7 की प्रिया और आसिफा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। समस्त शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

 

Related Articles

Back to top button