उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीम अरविंद केजरीवाल की अकर्मण्यता के चलते आज दिल्ली प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा सत्ता एवं भ्रष्टाचार की लड़ाई में फंसी टीम अरविंद केजरीवाल की अकर्मण्यता के चलते आज दिल्ली प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही है, आज दिल्ली की हवा में जहरीले कण हैं तो यमुना का जल जहरीला हो चुका है।

आज दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के चुनाव 2020 कैम्पेन के उन ब्यानों को याद करते हैं जब वह 2025 चुनाव पूर्व मंत्रिमंडल के साथ यमुना में दुबकी लगाने का वादा करते नही थकते थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की यमुना के दिल्ली प्रवाह के दौरान यमुना जल में हाथ या पैर डालते ही त्वचा से जुड़े रोग होने का खतरा मंडराने लगता है पर भ्रष्टाचार में डूबे अरविंद केजरीवाल अब यमुना में डुबकी लगाने की बात से मुंह फेर चुके हैं।

यमुना नदी जब हरियाणा से होते हुए पल्ला में दिल्ली में प्रवेश करती है तो उसका जल निर्मल होता है पीने योग्य होता है पर कालिंदी कुंज ओखला पर दिल्ली छोड़कर जो यमुना उत्तर प्रदेश की ओर बहती हे वह पूरी तरह जहरीली हो चुकी होती है।

दिल्ली की पल्ला से ओखला की लगभग 39 किलोमीटर की यमुना की यात्रा में रोजाना 170 एम.जी.डी. से अधिक गंदा मैला पानी गिरता है। नजफगढ़ ड्रेन एवं शाहदरा ड्रेन जैसे दिल्ली के 18 छोटे बड़े नालों में 12 नाले बिना साफ किया सीवेज सीधे यमुना में गिराते हैं और जीवनदायिनी यमुना को मृत्यु भंजनी बना देते हैं।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा है की हर वर्ष जैसे ही मौसम बदलता है और यमुना में नालों से गिरने वाले बिना उपचार के सीवेज से यमुना में झाग बनने लगते हैं जिनका कारण होता है नदी में गिरने वाले सीवेज में फास्फेट एवं सर्फकटेंटिस की भयंकर बड़ी मात्रा। यह खेदपूर्ण है की केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना सरकारों ने इस पर कोई काम नही किया है।

केजरीवाल सरकार हो या सुश्री आतिशी मार्लेना सरकार इन्होने दिल्ली में एस.टी.पी. लगाने मे बिल्कुल रूची नही ली और आज दिल्ली में जहाँ एस.टी.पी. की कमी है तो वहीं अगस्त 2024 में सामने आई दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी की रिपोर्ट अनुसार दिल्ली जलबोर्ड के 37 में से 22 एस.टी.पी. किन्ही भी स्वच्छता पर खरे नही उतरते।

 

Related Articles

Back to top button