उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक का वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन पर आगमन

स्टेशन की संरक्षा, निर्माणाधीन कार्यों सहित सभी व्यवस्थाओं को परखा

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ के मण्डल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा का मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन पर आगमन हुआ I अपने आगमन के दौरान उन्होंने स्टेशन का विधिवत निरीक्षण किया तथा स्टेशन पर सम्पन्न हो चुके और प्रगतिशील कार्यों की जानकारी प्राप्त की I उन्होंने स्टेशन पर ट्रैक की संरक्षा एवं पॉइंट्स, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म संख्या 04 एवं 05 पर निर्माणाधीन कार्य, सिक लाइन, वाशिंग लाइन वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा स्टेशन परिसर इत्यादि को परखा I उन्होंने विभिन्न कार्यस्थलों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा सभी को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया I इस अवसर पर एक अन्य गतिविधि के तहत उन्होंने रेलवे की व्यापारिक तथा वाणिज्यिक सेवाओं में वृद्धि और विस्तार हेतु कार्य करने वाले स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस तथा महात्मा गांधी विद्यापीठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोंलाजी एण्ड मैनेजमेंट के प्रबंधन विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन किया तथा इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपस्थित प्रेस एवं मीडिया कर्मियों के साथ वार्ता भी की I

मण्डल रेल प्रबंधक ने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए इनको निर्धारित समय पर सम्पन्न करने की बात कही I उन्होंने वाराणसी जं. स्टेशन की महत्ता का उल्लेख करते हुए स्टेशन का निरंतर आधुनिकीकरण करने और यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की बात पर विशेष बल दिया तथा इस संबंध में अपने आवश्यक निर्देश पारित किये I इस निरीक्षण में अपर मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी, लाल जी चौधरी सहित अनेक विभागों के शाखाध्यक्ष, अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं निरीक्षक तथा अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे I

Related Articles

Back to top button