श्री खाटू श्याम मंदिर में हुआ श्री श्याम प्रभु संकीर्तन संध्या आयोजित

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभु संकीर्तन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा धर्मपत्नी बिंदु बोरा, बेटे वत्सल बोरा एवं सेवा अस्पताल के समस्त भक्तगणों ने विधि विधान से श्री खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चना की।
भजन संध्या की शुरुआत भजन गायक मयंक ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया तो वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन मिश्रा ने भजन हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है…जिस के घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है…, ग्यारस चांदण के आई भगता मिल ज्योत जगाई…., म्हारे सिर पे है बाबा जी रो हाथ…, नैया है मझधार श्याम इसे पार लगा जाओ…,
बाबा जब भी जिसने तेरा नाम पुकारा है…, सांवरा जब मेरे साथ है…, डाकिया जा रे श्याम ने संदेशो दीजे…., हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा…., मेरी लाज रखना तेरी शरण में आया मैं बाबा हाथ रखना….भजनों का गुस्ता बाबा के श्री चरणों में पेश किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में सेवा अस्पताल के भक्तगण, पंकज बोरा, धनश्याम दास अग्रवाल, मंदिर महामंत्री रुपेश अग्रवाल, अनुराग साहू, आशीष अग्रवाल, सतीश वर्मा, विनोद अग्रवाल,शैलेंद्र मौर्या, ऋषि कपूर, अंकुर, सुदर्शन कटियार, एवं भक्तगण उपस्थित रहें ।



