उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देवरिया शहीद रामचंद्र विद्यार्थी संग्रहालय मे हो रहे अतिक्रमण के विरोध मे विशाल धरना-प्रदर्शन 20 अक्टूबर को

राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी और अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के तत्वावधान में होगा प्रदर्शन

  1. देवरिया : राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के जिलाध्यक्ष ओ. पी. चौरसिया और अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के जिलाध्यक्ष मुरारी प्रजापति ने कहा है कि 20 अक्टूबर को दोनो संगठनो के संयुक्त तत्वावधान मे देवरिया मे निर्मित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी संग्रहालय परिसर मे निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय और किये जा रहे अतिक्रमण के विरोध मे विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा जिसमे हजारों की संख्या लोग भाग ले रहे है ।नेताओ ने कहा कि इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी अध्यक्ष मण्डल के बरिष्ठ सदस्य पूर्व कमिश्नर परिवहन विभाग चुन्नीलाल प्रजापति, ई श्रीकांत साहू,महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ,प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति,राष्ट्रीय प्रवक्ता रामविलास प्रजापति सहित भारी संख्या दोनों संगठनो के नेता कार्यकर्ता भी भाग ले रहे है।


गौरतलब हैकि रामचंद्र विद्यार्थी 13 वर्ष की उम्र मे 14 अगस्त 1942 के भारतछोडो आन्दोलन मे देवरिया कचहरी मे तिरंगा फहराते हुए अंग्रेजों की गोली से शहीद हो गये थे ।उन्होंने लोगो से अपील की हैकि अधिक से अधिक संख्या सुबह 10 बजे देवरिया संग्रहालय पर पहुंचे ताकि शहीद की गरिमा को बरकरार रखा जा सके ।

Related Articles

Back to top button