उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, सांसद आर.के. चौधरी एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि वाल्मीकि जी संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे, जिस कारण यह आदिकवि के नाम से प्रसिद्ध हुए। वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो कि श्रीराम के जीवन के माध्यम हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। रामायण में वाल्मीकि ने 24000 श्लोकों में श्रीराम उपाख्यान ‘रामायण’ लिखी। अपने काव्य रामायण में उन्होंने अनेक घटनाओं के समय सूर्य, चन्द्र, तथा अन्य नक्षत्रों की स्थितियों का वर्णन भी किया है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. फिदा हुसैन अंसारी, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, रंजीत यादव, अकरम उर्फ बब्लू, विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, हलीम खान, जमालुद्दीन बेग ‘कल्लू’, बचान सिंह यादव, गुड्डू लोधी, जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि, जिला सचिव रामकिशोर यादव ‘जग्गी’, मो. रईश, अखिलेश भार्गव, मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा अवधेश सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा महेन्द्र कुमार यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष ओम कुमार लोधी, सपा नेता तानसेन यादव, रामसमुझ रावत, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा दिवाकर यादव, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ विजय कुमार यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विजय यादव, लक्ष्मी यादव, गोविन्द यादव, अनुराग यादव, शिवम यादव ‘गोलू’ के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button