उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इत्येन्द्र बने व्यापार मंडल के महामंत्री

बख़्शी का तालाब के व्यवसाइयों ने किया खुशी का इजहार

बीकेटी/लखनऊ। नगर पंचायत बख़्शी का तालाब के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी इत्येन्द्र सिंह चौहान को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया। इत्येन्द्र को महामंत्री मनोनीत किये जाने पर कस्बा बीकेटी के व्यापारियों ने खुशी का इजहार किया है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक बीकेटी सोलर हाउस में आयोजित हुई। इसमें बीकेटी इकाई के अध्यक्ष वेद रत्न सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष कौशलपति शुक्ला व मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में स्थानीय व्यापारी नेता वेद रत्न ने बताया कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके पाण्डेय ने इत्येन्द्र सिंह को बीकेटी इकाई का महामंत्री मनोनीत किया है। इस निर्णय का सभी पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री इत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों की हर छोटी-मोटी समस्या का त्वरित समाधान हो सकेगा। व्यवसाई रवि मिश्रा, जैनेन्द्र सिंह व ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य व्यापारियों ने नवनियुक्त महामंत्री इत्येन्द्र को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। वहीं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इत्येन्द्र का मुंह मीठा कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button