उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने आठ गरीब बच्चियों की शादी कराकर बसाया उनका घर

मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की कोशिशें रंग लायी -- मस्जिद में निकाह कराने वालों की संख्या हाॅफ़ सेंचुरी से ऊपर पहुंची : ख़ालिद इस्लाम

लखनऊ । मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब से मस्जिद में निकाह कराने के उद्देश्य को लेकर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को जामा मस्जिद मुन्शी पुलिया इंदिरा नगर लखनऊ में आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की लड़कियों को गृहस्थी का सारा सामान देकर मौलाना मुहम्मद फ़रमान नदवी इमाम व ख़तीब मस्जिद दारूल उलूम नदवतुल उलेमा उस्ताद तफ़सीर द्वारा सम्मान पूर्वक निकाह करा कर विदा किया गया।इससे पहले सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के सेक्रेट्री जनाब मुर्तज़ा अली द्वारा शाल भेंट कर मौलाना का इस्तेक़बाल किया गया।इस मौके पर सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के चेयरमैन जनाब ख़ालिद इस्लाम ने बताया कि दिसम्बर 2017 के पूर्व मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की लड़कियों की शादी में नक़द धनराशि देकर आर्थिक मदद् करती थी लेकिन दिसंबर 2017 में मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी ने मस्जिद में निकाह कराने वालों की पूरी शादी कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लेकर एक अभियान चलाया। जिसमें बड़ी तादाद में लोग मस्जिद में निकाह कराने के लिये रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं जिससे यह संख्या हाॅफ़ सेंचुरी से ऊपर पहुंच गयी है।

इस अवसर पर मौलाना जनाब मुहम्मद फ़रमान नदवी द्वारा अपने ख़ुतबे में मस्जिद में निकाह कराने वालों को मुबारकबाद पेश करते हुए क़ुरआन और हदीस की रौशनी में फ़ज़ीलत बयान किया गया ।इस आयोजन को सफ़ल बनाने में सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के जनाब बशीर खान, इंजीनियर अयाज़ अहमद,शेख अफ़ज़ाल अहमद, आमिर क़िदवाई,अनवर सिद्दीक़ी, डाक्टर अख़्तर सिद्दीक़ी, मुहम्मद आमिर खान,ज़ाहिद रज़ा, मुहम्मद इमरान खान, इमरान शेख़, तबीर अली सिद्दीक़ी, मुहम्मद कैफ़, फ़हद ,हलीमा अज़ीम का विशेष योगदान रहा।इस आयोजन में समाजसेवी अब्दुल वहीद,नज़म अहसन,आबिद अली कुरैशी,परवेज अख्तर,तौसीफ हुसैन,शाहिद सिद्दीकी सहित शहर के कई संभ्रांत एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।सोसायटी के सदर जनाब क़ाज़ी अहमद रज़ा साहब एवं जरनल सेक्रेट्री जनाब मुस्तक़ीम अहमद सिद्दीक़ी साहब ने सभी मेहमानों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button