उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अग्रवाल शिक्षा संस्थान, लखनऊ व उसकी इकाईयों के पदाधिकारियों के चुनाव 22 सितम्बर को

लखनऊ। रविवार 22 सितम्बर 2024 को लखनऊ की प्रतिष्ठित संस्था अग्रवाल शिक्षा संस्थान, लखनऊ व उसकी इकाईयों के पदाधिकारियों के चुनाव होने हैं। लोकराम अग्रवाल जी के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन टीम अपने 37 प्रत्याशियों के साथ अग्रवाल शिक्षा संस्थान के सम्मानित सदस्यों का वोट एवं आर्शीवाद लेने के लिए मैदान में होंगे। सभी इकाईयों के अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा व अग्रवाल शिक्षा संस्थान में अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष व 19 पदों पर चुनाव होगा। मंत्री सुधीर एस. हलवासिया ने बताया कि वर्तमान में संस्था द्वारा महाराजा अग्रसेन के नाम से 05 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें 03 अंग्रेजी मीडियम सी.बी.एस.ई. बोर्ड से सम्बन्द्ध विद्यालय जो मोती नगर, गोमती नगर, एवं जानकीपुरम में तथा 02 विद्यालय यू.पी. बोर्ड से सम्बन्द्ध मोती नगर एवं डालीगंज में संचालित हो रहे हैं।

आशीष अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में शानदार कैम्पस वाले बड़े-बड़े चार सुसज्जित विद्यालय भवन, 03 वातानुकूलित प्रेक्षागृह, 02 कवर्ड स्वीमिंग पुल, वातानुकूलित कम्प्यूटर लैब, वातानुकूलित लाईब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम व सभी शाखाओं में दिव्यांग विधार्थियों के लिए लिफ्ट का प्राविधान है। श्री पवन गोयल ने बताया कि गत् 03 वर्षों के कार्यकाल में हमने नया 04 मंजिला भवन महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ चिकित्सालय मोती नगर में बनाया तथा गरीब बच्चों हेतु अग्रोहा किड्स के नाम से नर्सरी भी प्रारम्भ किया। सेठ रामजस हॉल को भी पूर्णता प्रतिध्वनि निरोधक वातानुकूलित एवं नवीनीकृत किया गया है। पिछले कार्यकाल में संस्था द्वारा सभी इकाईयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते संस्था में लगभग 350 नये सदस्य भी जोड़े गये।

सुधीश गर्ग ने बताया की मतदान का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक है व मतदान हेतु सभी वोटरों को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ लाना होगा। बुजुर्ग सदस्यों के लिए व्हील चेयर व मेडिकल कैम्प की भी व्यवस्था है।

एम.एल.सी अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल एवं भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन टीम ने संकल्प लिया है कि चुनाव के बाद लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्र जैसे कानपुर रोड, कुर्सी रोड, रायबरेली रोड एवं सुलतानपुर रोड पर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की विभिन्न नई शाखायें खोली जायेंगी, जहां अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वच्द वातावरण व उचित फीस पर बालक व बालिकाओं को शिक्षा प्रदान की जायेगी। भविष्य में लॉ कालेज, एम.बी.ए/ इंजीनियरिंग कालेज का भी निर्माण प्रस्तावित है। प्रत्येक इकाईयों में स्मार्ट क्लास रूम, रोबोटिक लैब, स्पेस क्लास रूम, ई-लाईब्रेरी व बिजली की बचत व ग्रीन इनरजी के लिए सोलर सिस्टम लगाया जायेगा। महाराजा अग्रसेन बालिका विद्यालय डालीगंज को जो अभी 8 वीं कक्षा तक है को इण्टर तक की मान्यता दिलाई जायेगी। इस मतदान मे 1289 सदस्य मतदान करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button