उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारी पुलिस बैठक आयोजित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में बंधन गेस्ट हाउस अयोध्या रोड पर व्यापारी पुलिस बैठक का आयोजन हुआ.

बैठक में मुख्य स्थिति के रूप में नियुक्त पुलिस उपायुक्त उत्तरी आर एन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे, एसीपी गाजीपुर अनिनद विक्रम सिंह, एसीपी बख्शीतालाब ऋशम रूपलवॉल, एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता संगठन प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई.
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पुलिस उपायुक्त को 15 सूत्रीय व्यापारियों की समस्याओं का मांग पत्र दिया.
पुलिस उपायुक्त श्री आर एन सिंह ने मांग पत्र की सभी मांगों को मानते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस उपायुक्त ने बैठक में चौकी स्तर, थाना स्तर, एसीपी स्तर, एडीसीपी स्तर एवं डी सी पी स्तर पर कमेटियों के गठन करने की घोषणा की सभी कमेटियों में व्यापार मंडल के पदाधिकारी सदस्य के रूप में नामित रहेंगे तथा तथा उनकी सहमति से समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक होगी.
उपायुक्त महोदय ने व्यापार मंडल के साथ अतिक्रमण के विषय पर जल्द ही कार्य योजना बनाने का आश्वासन दिया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button