उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ चित्रकार व शिक्षाविद उमेश कुमार सक्सेना के कलाकृतियों की एकल प्रदर्शनी 22 सितम्बर से

ताना-बाना चित्रकला प्रदर्शनी

लखनऊ :  शीर्षक “ताना बाना” प्रदर्शनी रविवार 22 सितंबर को नगर के गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में उत्तर प्रदेश लखनऊ के वरिष्ठ चित्रकार उमेश कुमार सक्सेना के कलाकृतियों की एकल प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
इस एकल प्रदर्शनी शीर्षक “ताना बाना” की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार, 22 सितंबर 2024 को सायं 4 बजे मुख्य अतिथि डॉ. आशीष कुमार गोयल (आई ए एस) अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड करेंगे।
कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि चित्रकार उमेश सक्सेना जाने माने चित्रकार व कलाविद हैं। लखनऊ कला महाविद्यालय में कला प्रवक्ता भी रहे। देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर इनके कृतियों की प्रदर्शनी लग चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button