लखनऊ महानगर भाजपा में सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से बैठक कर कार्य योजना तय की।

लखनऊ : jलखनऊ महानगर भाजपा में सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से लखनऊ महानगर प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न विधानसभाओं में मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, मंडल पदाधिकारीयों, शक्ति केंद्र संयोजकों, वार्ड अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ बैठक करके कार्य योजना तय की।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 23 सितम्बर को आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के दिन, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन के लिए भी संयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा की आप सबके अथक परिश्रम से लखनऊ में रिकॉर्ड सदस्यता हो रही है।आप सबकी पहचान क्षेत्र में पार्टी के नेता के रूप में है आपको समाज भाजपा के विशिष्ट प्रतिनिधि के रूप में जानती है।आपके प्रयास से क्षेत्र में पार्टी को प्राप्त मत का न्यूनतम 75% प्रतिशत आपको सदस्य भी बनाने है।त्र्यंबक त्रिपाठी ने लखनऊ महानगर में 25 सितंबर तक 5 लाख सदस्य बनाने के लिए कार्य योजना बनाई।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि आप सभी के अथक प्रयासों से लखनऊ उत्तर प्रदेश में अभी तक सर्वाधिक सदस्य जोड़कर प्रथम स्थान पर चल रहा है। हम 2 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पार कर चुके हैं लेकिन हमें कम से कम लखनऊ में 5 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर घर-घर जाना है। पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं।
विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यवस्थित और प्रभावी योजना के तहत हम सभी को मिल कर कार्य करना है और अन्य अभियानों की तरह उत्तर विधानसभा में सबसे अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य के लिए कार्य कर रहे है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठकों में अंजनी श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



