उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ का आयोजन 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2024 तक

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘‘ मिशन के अन्तर्गत ’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ का आयोजन 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2024 तक मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव के मार्गदर्शन में मंडल के ई.एन.एच.एम. एवं अन्य संबंधित विभाग द्वारा स्वच्छता संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अभियान में मंडल के समस्त अधिकारी, पर्यवेक्षक, रेलकर्मचारी सक्रिय भागेदारी करेंगे। इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों तथा स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को जागरूक किया जायेगा और ग्राम पंचायतों को भी इस अभियान से जोड़ा जायेगा। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता में सुधार पर जोर दिया जायेगा।

‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण मंडल पर वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा ताकि विषम जलवायु परिवर्तन पर सक्रिय अंकुश लगाया जा सके। बच्चों के बीच स्वच्छता के संदेश को प्रचारित करने के उद्देश्य से पेंटिंग, कविता लेखन, निबंध, पोस्टर, खेल-कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूली बच्चों के लिए किया जायेगा। सम्पूर्ण स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए श्रमदान को प्रोत्साहित किया जायेगा। सफाई मित्र एवं सुरक्षा शिविरों का आयोजन कर स्वच्छता से संबद्ध कर्मियों के लिए कल्याण एवं स्वास्थ्य जाँच शिविरों के आयोजन तथा उन्हें पी.पी.ई. किट का वितरण किया जायेगा।

मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव ने सभी से पुरजोर अपील की है कि वे पूर्व की भाँति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 को अपनी सक्रिय प्रतिभागिता से पूर्णरूपेण सफल बनायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button