सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर,रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली का अनिल कुमार खण्डेलवाल,अयोध्या आगमन
अयोध्या धाम जं. एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों का किया निरीक्षण संरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखा

लखनऊ : सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली, अनिल कुमार खण्डेलवाल का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या आगमन हुआ I इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा एवं मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या धाम जं. एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों की संरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया I

सदस्य इंफ्रा. ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर संरक्षा एवं ट्रैक के रखरखाव की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यरत ट्रैकमैनों से संवाद किया I उन्होंने अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, कार्यालय, यात्री सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं को परखा तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की बात कहीI इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में भाग लिया एवं सभी को नियमबद्ध कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए उत्तम सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित किया I उन्होंने इस दौरान अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर उपस्थित मीडिया कर्मियों के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में सम्मिलित होकर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया I उन्होंने यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करते रहने तथा यात्रियों के अनुकूल वातावरण बनाने की बात पर बल दिया I अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंचकर सदस्य इंफ्रा. ने लोको पॉयलेट एवं ट्रेन मैनेजर लॉबी में पहुंचकर कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को परखा तथा इस संबंध में आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए तथा कर्मियों के साथ संवाद किया I इस दौरान उन्होंने इमरजेन्सी ब्रेकिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी देखा I इसके उपरांत उन्होंने प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर,रिले रूम तथा पैनल रूम का निरीक्षण किया तथा गाड़ी परिचालन एवं संरक्षा के मानकों को जांचा I इस निरीक्षण के तहत सदस्य इंफ्रा. ने भारतीय रेल को देश के विकास और प्रगति का प्रतीक चिन्ह की संज्ञा देते हुए सभी रेल कर्मियों को यात्री संरक्षा एवं यात्री सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए संकल्पित एवं सेवाभाव के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया I आज के इस निरीक्षण में अनेक विभागों के शाखाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे I



