उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

लखनऊ : 01 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल दीपक कुमार के नेतृत्व में श्री दुर्गा निकेतन डिग्री कॉलेज की बालिका एनसीसी विंग की सीटीओ आकांक्षा दीक्षित ने आज 22 कैडेटों के साथ मिलकर गोमती नगर स्थित शहीद कैप्टन मनोज पांडे की मूर्ति की सफाई की।

इस अवसर पर बटालियन के कमान अधिकारी ने कहा कि एनसीसी द्वारा निर्देशित इस प्रकार के कार्यक्रम कैडेटों के अंदर जहां अपने देश के प्रति कर्तव्य भाव की भावना जागृत होती है, वहीं आसपास के लोग भी युवा कैडेटों को देखकर साफ सफाई के प्रति जागरूक होते हैं।

उनके अनुसार एनसीसी अपने विभिन्न कार्यकलापों द्वारा कैडेटों के व्यक्तित्व का विकास करती है,जिससे वह भविष्य में अपने देश और समाज के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उभर कर आते हैं और जीवन के विभिन्न क्षेत्र में अपने नेतृत्व से समाज और देश के प्रगति में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर कैडेटों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button