उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

20 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सभी ब्लॉक पर श्रमशील जातियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करेगी कांग्रेस

लखनऊ + बुधवार को पिछड़ा वर्ग विभाग,अल्पसंख्यक विभाग और फिशरमैन कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय,लखनऊ पर भागीदारी न्याय सम्मेलन (जातिगत जनगणना :हक़ है हमारा ) आयोजित हुआ जिसमें मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,राकेश राठौर (सांसद -सीतापुर ),तनुज पुनिया (सांसद-बाराबंकी),अनिल यादव (संगठन महासचिव यूपी कांग्रेस),दिनेश सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपी कांग्रेस),मनोज यादव (प्रदेश अध्यक्ष,ओबीसी कांग्रेस), देवेंद्र निषाद (प्रदेश अध्यक्ष,फिशरमैन कांग्रेस) की गरिमामई उपस्थिति रही!

पिछड़ा वर्ग विभाग,अल्पसंख्यक विभाग और फिशरमैन कांग्रेस द्वारा 20 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक लगातार प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर श्रमशील जातियों जैसे मोची,बढ़ई,नाई,धोबी,कहार,धरकार,सफाईकर्मी,बाल्मीकि, ठठेरा, कुजड़ा आदि के सम्मान में कार्यक्रम और जातिगत जनगणना के पक्ष में अलग अलग ऑनलाइन -ऑफलाइन प्रतियोगिता आयोजित करने का कार्यक्रम लांच करते हुए अजय राय ज़ी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह से वँचित जातियों के भागीदारी से जुड़े मुद्दे जातिगत जनगणना,आर्थिक सर्वे और संस्थागत सर्वे को अपनी मुख्य नीति अपनाया है उसको जन जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ अपने अपने क्षेत्र में काम करेगा! पिछड़े वर्ग के साथ लगातार अत्याचार पर मंगेश यादव और इंदल पटेल की हत्या का उदाहरण देते हुए बीजेपी सरकार को कांग्रेस अध्यक्ष ने घेरा!
सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी द्वारा लगातार पिछड़े दलित अल्पसंख्यक आदिवासियों के साथ होने वाले अन्याय पर आवाज बुलंद करने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया!
बाराबंकी संसद तनुज पुनिया ने कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए सामाजिक न्याय के मुद्दे और वँचित जातियों के समस्याओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार लिखने पढ़ने और सड़क पर आंदोलन के लिए अपील किया और 11 सितम्बर,1989 के ऐतिहासिक दिन पर राजीव ज़ी द्वारा संसद में पारित एससी-एसटी एक्ट के लिए उन्हें याद किया! बीजेपी द्वारा एससी-एसटी एक्ट को कमजोर किए जाने का मुद्दा भी उठाया!
संगठन महासचिव अनिल यादव ने अपने सम्बोधन में जातिगत जनगणना मुद्दे से जुड़े तमाम भ्रान्तियों पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि जातिगत जनगणना मात्र जातियां गिनने का कार्यक्रम नहीं है और ना ही यह किसी खास वर्ग के फायदे या नुकसान से जुड़ा मसला है,बल्कि हर वर्ग से वँचित जातियों की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के साथ साथ देश के संसाधनों की भागीदारी से जुडी कमियों को दिखाने का एक्स-रे है!
मनोज यादव ने सम्मेलन में आए सभी पदाधिकारीगणों को आगामी कार्ययोजना समझाते हुए बताया कि राहुल गाँधी ज़ी लगातार जिन श्रमशील जातियों के सम्मान और अधिकार की बात कर रहे हैं हमें उनके बीच जाना है और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम करके राहुल ज़ी द्वारा कही बातों को बताते हुए उनका सम्मान करना है! साथ ही जातिगत जनगणना के बृहद प्रचार प्रसार के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का आवाहन किया!
देवेंद्र निषाद ने निषाद केवट बिंद मल्लाह कश्यप और नदी संसाधनों पर आश्रित जातियों के हित से जुड़े नदी अधिकार क़ानून की मांग को दोहराया!
पूर्व मंत्री मसूद अहमद ने 90% वँचित आबादी वाले पिछड़े दलित अल्पसंख्यक आदिवासियों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाए जाने पर प्रसन्नता जताया और राहुल गाँधी को दुनियां का सबसे न्यायप्रिय शख्शियत बताया!
पूर्व मंत्री राज बहादुर ने अपनी साइकिल यात्रा का जिक्र करते हुए भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस पार्टी की सामाजिक न्याय की प्रशंसा करते हुए पिछड़े दलित अल्पसंख्यक आदिवासियों से कांग्रेस से जुड़कर न्याय की मुहिम को आगे बढ़ाने का आवाहन किया!
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पटेल (संगठन महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग ) ने किया!
कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह,आर.बी.बौद्ध,प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजकुमार मौर्या,प्रदेश प्रवक्ता डॉ राहुल राजभर,प्रदेश सचिव राहुल राय प्रजापति, प्रदेश सचिव कैलाश चौहान,शमीम खान, जियाराम वर्मा,विजयपाल चौधरी,ओम प्रकाश ठाकुर,विशाल राम प्रजापति,रमाकांत राजभर,अशोक सिंह पटेल,सतीश नायक बंजारा,नारायण सिंह पटेल,विनोद पाल, अख्तर मालिक,डॉ शहज़ाद आलम,राम नरेश मौर्या अनिल प्रमुख, राम कुमार लोधी,बीनू मौर्या,राजेश्वरी पटेल, सुनीता पटेल, मंशा राजभर, राम कुमार यादव आदि उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button