उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
जद यू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश वर्मा से मुलाकात की

लखनऊ : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए ) के मुख्य घटक दल जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश वर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात किया है।
जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष को अपनी पार्टी की तरफ से पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आयोग के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश वर्मा के कुशल निर्देशन में पिछड़ा वर्ग आयोग पिछड़े समाज के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता रहेगा।इस मुलाकात के समय प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अयोध्या मण्डल संयोजक चौधरी अभिषेक पटेल भी उपस्थित थे।



