समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लखनऊ में मनाई गयी डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं सुविख्यात दार्शनिक डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन कैसरबाग लखनऊ पर मनाई गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लाल बिहारी यादव, नेता विपक्ष विधान परिषद, उ.प्र. एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में फिदा हुसैन अंसारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष डाॅ. दिवाकर यादव एवं महानगर अध्यक्ष डाॅ. मो. हबीब ने किया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र कुमार यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव ने मौजूद शिक्षकों एवं शिक्षक सभा के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं महान दार्शनिक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण उन्हे 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वाच्च सम्मान भारत रत्न के अलंकृत किया गया था।
श्री यादव ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र बहुत बड़ा है परन्तु वर्तमान सरकार में शिक्षा का स्तर बहुत गिरा हुआ है। शिक्षकों के पद बड़े पैमाने पर खाली हैं, भर्तियां नहीं हो रही हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय वेतन दिया जा रहा था परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा उसे बन्द कर दिया गया। साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की। भाजपा सरकार शिक्षकों के हकों का हनन कर रही है।
साथ ही जननायक बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ‘बिहार लेनिन’ की पुण्यतिथि भी जिला कार्यालय पर मनाई गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ के साथ सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल.वर्मा, जिला उपाध्यक्ष/जिला निर्वाचन प्रभारी टी.बी. सिंह, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, जिला उपाध्यक्ष मो. हलीम, कुलदीप यादव, अजय सिंह यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा, अवधेश सिंह यादव प्रदेष सचिव/जिला प्रभारी शिक्षक सभा, आकिल हुसैन प्रदेश सचिव, प्रवीन यादव, प्रो. वन्दना वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, डाॅ. दिलीप कुमार पासवान महासचिव, सुधा यादव, ऊषा यादव ब्लाक प्रमुख चिनहट, अदिति सिंह, सपना यादव, जिला उपाध्यक्ष शिक्षक सभा, राम राजीव यादव, साधौ सिंह, संजीव यादव, नीरज द्धिवेदी कोषाध्यक्ष, जिला सचिव यशवन्त सिंह, एस.पी. वर्मा, भारत लाल मास्टर, धर्मेन्द्र वर्मा, एड. कुलदीप यादव, एड. कमलेश यादव, हिमांशू संघर्षी, मोहित पाल, सुमित राजभर, डाॅ. सुखविन्दर सिंह मौजूद रहे।
साथ ही मंजू यादव, रामशरन सिंह पटेल, प्रो. अतीक अहमद फारूखी, डाॅ. राजेश कुमार गुप्ता, प्रो. राकेश कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवत्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
यह जानकारी रमेश सिंह रवि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी.



