उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रवक्ता बनाए गए वकील मोहम्मद तनवीर रज़ा

लखनऊ। तेजतर्रार वकील मोहम्मद तनवीर रज़ा को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया।पार्टी प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सहमति से राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर और राष्टीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर,प्रदेश अध्यक्ष अमर मणि कश्यप की सहमती से तनवीर को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया।

इससे पहले तनवीर पार्टी के प्रमुख महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पद पर कार्यरत थे। पेशे से अधिवक्ता तनवीर अपनी हाज़िर जवाबी के लिए जाने जाते है।पिछले दिनों पंत नगर पर आये बुलडोज़र संकट पर इलाके के लोगो की पैरवी इन्होने बखूबी की थी और मीडिया डिबेट्स में काफी मजबूती से जनता का पक्ष रखते दिखे थे।उल्लेखनीय है कि तनवीर रजा समाज के मजबूर,लाचार और बेसहारा लोगों की लड़ाई बड़ी मजबूती से लड़ते है।प्रवक्ता बनने पर समाज के तमाम गणमान्यों ने श्री तनवीर को मुबारकबाद पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button